महोबा: खन्ना में 2011 के मुकदमे का वारंटी राजू खम्हरिया गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
Mahoba, Mahoba | Aug 29, 2026 मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक श्यामजी यादव और कांस्टेबल राम कुमार की टीम ने खम्हरिया गांव में दबिश दी। यहां से 50 वर्षीय राजू पुत्र बाला केवट को गिरफ्तार किया गया।