फुल्लीडूमर: खेसर बाजार एवं गादी राता ठाकुरबाड़ी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़
प्रखंड के विभिन्न गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड के गादी राता, खेसर बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी के अलावा सोमवार का दिन होने से विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। जन्माष्टमी पर्व को लेकर छोटे बच्चों, बच्चियों, युवतियां, महिलाओं एवं युवाओं ने दिनभर उपवास रखकर पूजा-अर्चना की।