फुल्लीडूमर: डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर का किया निरीक्षण, पाई कई खामियां
प्रखंड के धनकुड़िया फील्ड के पास नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम के निर्देश पर गठित टीम द्वारा इसकी गुणवत्ता की जांच की गई। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने सीएससी में घूम-घूमकर भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में कुछ खामियां पाई गई है। जिसे अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपीं जाएगी।