फुल्लीडूमर: धनकुड़िया गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से दो महिलाएं हुई जख्मी, बांका सदर अस्पताल रेफर
प्रखंड के खेसर-रामपुर मार्ग में धनकुड़िया गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से खगड़ा गांव की 25 वर्षीया कंचन देवी व गांव की 35 वर्षीया अभिलाषा देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए फुल्लीडुम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बनाकर रेफर कर दिया।