फुल्लीडूमर: केड़िया गांव के सड़क किनारे एवं फुल्लीडुमर थाना के पास पुलिस ने नशे में हंगामा करते दो शख्स को किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर थाना के डायल 112 की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलैया गांव के केदार दास को केडिया गांव के पास एवं फुल्लीडुमर थाना गेट के पास खेसर बाजार के अमित चौधरी को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग समय में सूचना पाकर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पर लाया। जहां थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने दोनों को आर्थिक जुर्माना के लिए बांका भेज दिया।