परैया: कपसिया बधार के ट्रांसफॉर्मेंर में लगे अर्थिंग से कर्रेंट प्रवाहित होने पर भैंस की हुई मौत, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Paraiya, Gaya | Jun 22, 2026 परैया थाना क्षेत्र के कपसिया में बड़ी दुर्घटना घटी। जहां गुहिया आहर में लगे ट्रांसफॉर्मेर के अर्थिंग तार में कर्रेंट प्रवाहित हो रही थी। वहीं निकट चर रही भैंस उसके संपर्क में आ गई। जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीण सह कांग्रेस नेता विजय नारायण सिंह ने अपने कीमती भैंस की मौत का जिम्मेवार बिजली विभाग को बताया है और सरकारी मुआवजे की मांग की है।