चूरू: चूरू के बीदासर गोशाला में कर्मचारियों पर हमले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
Churu, Churu | Jul 16, 2025 चूरू के बीदासर गोशाला में कर्मचारियों पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।दाधीच ने बताया कि 11 जुलाई को कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरोह बनाकर गोशाला में प्रवेश किया। उन्होंने गोशाला संचालकों के साथ मारपीट की।