बिलासपुर: खाद कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, गनियारी और तखतपुर में 21 दिन तक खाद बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, दो दुकानें सील
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, खाद कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो दुकानें सील गनियारी और तखतपुर में 21 दिन तक खाद बिक्री पर प्रतिबंध, बिलासपुर/ जिले में खाद संकट के बीच कालाबाजारी की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जांच में अनियमितता मिलने पर गनियारी और तखतपुर की दो दुकानों को सील कर दिया।