बिंदकी: बिंदकी में भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा- खजुहा में बनेगा बाईपास, चार नदियों में बनेंगे 7 पक्के पुल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप अपने कैंप कार्यालय में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे आयोजित एक प्रेस वार्ता में जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जहानाबाद क्षेत्र में तमाम विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि खजुहा कस्बे में बाईपास का निर्माण होगा तथा गंगा, जमुना, पांडु तथा रिंद नदी में 7 पक्के पुल बनेंगे