कुंदा: खरीयान में आग लगने से 350 बोझा अरहर जलकर खाक, गरीब परिवार हुआ हताश
Kunda, Chatra | Apr 3, 2026 कुंदा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव (टोला बरवहिया) में देर रात एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से दुश्मनी साधने के उद्देश्य से खरीयान में रखे करीब 350 बोझा अरहर में आग लगा दी गई, जिससे पूरा अनाज जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित मजदूर विदेशी भुईया ने अपनी मेहनत से तैयार अरहर को खरीयान में जमा कर रखा