खड़गाँव: पश्चिम बंगाल से साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार
खड़गांव पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि एक वर्चुअल बैंक खाते से 1.71 लाख से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया, जबकि 176 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ और जांच अभी जारी है।