अवगत कराना है कि दिनांक 14.06.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे एक प्राइवेट बस एवं ट्रक के मध्य सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया गया, जिससे वर्तमान में यातायात सामान्य है। घटना के सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री नरेश कुमार की बाइट।
#UPPolice
#BulandshahrPolice
Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026