पूरनपुर: मुजफ्फरनगर गांव में 35वें शहीद दिवस मेले का आयोजन, विधायक ने शहीदों की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
पूरनपुर तहसील क्षेत्र गांव मुजफ्फरनगर में अमर शहीद नत्थूलाल व माखनलाल की याद में शहीदों के मेले का आयोजन किया गया। कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर शहीदों की वीरता का बखान किया। वर्ष 1937 में अंग्रेजों की गोली का शिकार हुए वीर नत्थूलाल व माखनलाल की याद में पहले तीन दिवसीय मेला लगता था। नेडा, विकास व सूचना विभाग प्रदर्शनी लगाता था।