पूरनपुर: अभयपुर जमीमा जगतपुर खेत में पानी लगाते समय किसान को सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव अभयपुर जमीमा जगतपुर के रहने वाले गामा पुत्र हजारी उम्र 60 रविवार अपने खेत में पानी लग रहा था। तभी अचानक एक सांप ने किसान के पैर में डंस लिया। जानकारी लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। किसान की हालत बिगड़ने पर रविवार दो बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर।