पूरनपुर: घाटमपुर गांव के त्रिवेणी घाट के पास लगी साठा धान की पौध को लेखपाल ने कराया नष्ट, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव घाटमपुर त्रिवेणी घाट के पास में किसान के द्वारा साठा धान की पोध लगाई गई। जबकि जिलाधिकारी के द्वारा साठा धान पर जिले में प्रतिबंध लगाया है। उसके बाद भी किसान अपनी मनमानी कर साठा धान की पोध तैयार कर रहे हैं। लेखपाल गीता को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने ने मौके पर पहुंच कर राउंड अप दवा का स्प्रे कराकर धान की पोध को नष्ट करा दिया