गुना नगर: आजाद कॉलोनी: MLB स्कूल की 12वीं की छात्रा ने फेल होने पर खाई चूहा मार दवा, हालत गंभीर
गुना में एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद एक मार्मिक घटना सामने आई। कैंट थाना क्षेत्र की आजाद कॉलोनी निवासी एमएलबी स्कूल की 20 वर्षीय छात्रा पूजा पाल ने 12वीं में फेल होने के सदमे में जहरीला पदार्थ खा लिया। रिजल्ट आने के करीब 6 घंटे बाद उसने यह कदम उठाया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज जारी है। संदेश—असफलता अंत नहीं, जीवन सबसे अनमोल है।