राजपुर: धनसोई को प्रखंड बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
Rajpur, Buxar | Jul 3, 2026 धनसोई को नवीन प्रखंड घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपकर धनसोई को जल्द प्रखंड का दर्जा देने की मांग की। भौगौलिक प्रशासनिक एवं आर्थिक उपयुक्तता का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि धनसोई को प्रखंड बनाए जाने से राजपुर और इटाढ़ी प्रखंड की 12 पंचायत के लोगों को लाभ होगा।