गोरखपुर: कैंट पुलिस ने दो शातिर चेन स्नैचरों को दबोचा, पीली धातु की चेन बरामद, दोनों महिलाएं से चेन छीनने के मामले में थे वांछित
कैंट पुलिस ने चेन छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती की एक पीली धातु की चेन बरामद की है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में चेन छिनैती के दो मुकदमे दर्ज थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार पुत्र स्व मोहन तथा राज उर्फ राजकुमार पुत्र स्व अमीन प्रसाद के रूप में हुई है।