"विकासनगर में बड़ा हादसा: यमुना नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव"
उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भीमावाला नावघाट के समीप यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।SDRF के कुशल गोताखोरों द्वारा नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में एक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने किशोरी के शव को नदी की गहराई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अग्रिम पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।