नैनीताल में भीषण हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को रौंदा, हालत गंभीर
मल्लीताल (नैनीताल): सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें जल संस्थान के एक अनियंत्रित ट्रक ने दिल्ली से आई दो महिला पर्यटकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया।