कृत्रिम पैर के सहारे हेमकुंड साहिब की कठिन चढ़ाई, महिला श्रद्धालु के जज्बे को सलाम!
हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। यह वीडियो हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का है, जिसे देश के सबसे कठिन धार्मिक ट्रेक्स में गिना जाता है। जहां सामान्य लोग भी इस चुनौतीपूर्ण पैदल यात्रा पर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं, वहीं एक महिला श्रद्धालु कृत्रिम पैर के सहारे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। उनका यह साहस, दृढ़ संकल्प और आस्था हर किसी के लिए प्रेरणा है।
#HemkundSahib #InspiringJourney #Determination #Faith #Uttarakhand #HemkundYatra #pahadsamachar