शामली: पीसीएस (प्री) परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक
Shamli, Shamli | Dec 16, 2024 सोमवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस (प्री) परीक्षा 22 दिसंबर को दो सत्रों में जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें करीब 5217 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। DM अरविंद कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में पारदर्शी, नकल विहीन व निर्विघ्न परीक्षा संपन्न कराने के लिए अफसरों को गाइडलाइन जारी की।