शामली: थाना बाबरी और शामली कोतवाली पुलिस ने विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 16, 2024 सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में एसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना बाबरी व शामली कोतवाली पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्त बंतीखेडा निवासी इसराइल, बाबू व मोहल्ला नंदूप्रसाद शामली निवासी पवन को गिरफ्तार किया है।