🔥 संजय गांधी अस्पताल की खुली पोल! लेबर वार्ड में महिलाओं से मारपीट और गालियों का बड़ा खुलासा! 🚨
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल से एक दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। प्रीति मिश्रा नामक महिला ने खुलासा किया है कि लेबर वार्ड में डॉक्टर्स और नर्सेस भर्ती महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं और गंदी-गंदी गालियां देते हैं। प्रीति का दावा है कि उन्होंने खुद यह प्रताड़ना झेली है।
अभी तक इस पर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जनता में भारी गुस्सा है। लोग डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
👇 क्या गरीबों के इलाज के लिए बने अस्पताल अब ऐसे ही चलेंगे? अपनी राय दें। #rewa #madhyapradesh #breakingnews #instalike #viralreels
Huzur Nagar, Rewa | Sep 14, 2026