नवाबगंज: रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक ने कांवड़ यात्रा, अपराध व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी कर दिए निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ सुजीत पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार करीब 4 बजे सलामी लेने के पश्चात सभागार में कांवड़ यात्रा, अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी की गई। गोष्ठी में बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।