पुपरी: बाढ़ से पहले प्रशासन हुआ सक्रिय, पुपरी एसडीओ ने बुढ़नद नदी के तटबंध का किया निरीक्षण
बाढ़ से पूर्व पुपरी एसडीओ गौरव कुमार सोमवार को 2 बजे दिन में बुढ़नद नदी के तटबंध का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीओ श्री कुमार ने बागमती प्रमंडल के सहायक अभियंता व कनिय अभियंता को तटबंध की मजबूती, कटाव वाले स्थानों को दुरुस्त करने सहित कई निर्देश दिए।