लालगंज: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए
6 जून 2026 शनिवार 5:00 बजे रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया है। यह सभी लोग प्रयागराज गंगा स्नान करके ग्वालियर वापस हो रहे थे ।