मंडला: बड़ी खैरी में गहराया पेयजल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को दिया आवेदन
Mandla, Mandla | May 19, 2026 बड़ी खैरी स्थित डाइट के पीछे बसे मोहल्ले में पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या से परेशान रहवासियों ने मंगलवार दो बजे कलेक्टर को आवेदन सौंपकर जल्द पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि डाइट के पीछे करीब सौ आदिवासी और बीपीएल परिवार रहते हैं। क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन का विस्तार न होने से लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी हो रही है।