बिंद: अल्लीपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया, युवक घायल
Bind, Nalanda | Aug 10, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में सोमवार को पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में अल्लीपुर निवासी राजो राम के पुत्र ललन राम घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया जाता है कि ललन राम किसी काम से जा रहे थे।