राजगढ़: सादुलपुर से शिक्षाविद पवन गोठवाल को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक गौरव सम्मान-2026 से किया जाएगा सम्मानित
Rajgarh, Churu | Aug 21, 2026 मानव जन जागृति संस्थान जयपुर राजस्थान द्वारा द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन आगामी 6 सितंबर को चौमू में किया जाएगा।समारोह में पवन गोठवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं तथा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर द्वारा शिक्षक गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित करेंगे