प्रखंड के रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र के 80 वनग्रामों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जनगणना एवं मकान सर्वे कराने की मांग की। ग्रामीणों ने वनग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा, थाना नंबर तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। जिला अध्यक्ष विल्सन सोय ने कहा कि जनगणना नहीं होने से ग्रामीण कई सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।