केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट हुई। मारपीट में ईंट और चक्के का बेरहमी से इस्तेमाल किया गया। इस विवाद में महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस और जलालपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।