केराकत: जिलाधिकारी ने जलालपुर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कार्यालय क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जलालपुर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में पोर्टल पर धान क्रय के संबंध में जानकारी ली जिसपर धान क्रय केन्द्र प्रभारी अर्पिता अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर लगभग 4285 कुं0 किसानों से धान क्रय किया गया है।