सहारनपुर: दुल्हन ने निकाह से किया इंकार, बोली- फोटो किसी और की दिखाई, दूल्हा कोई और आया, जांच में निकली नाबालिग
सहारनपु में कुतुबशेर क्षेत्र के एक बरातघर में निकाह से पहले उस समय हंगामा हो गया, जब दुल्हन ने सामने बैठे युवक को दूल्हा मानने से इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि शादी तय करते समय उसे जिस युवक की फोटो दिखाई गई थी, वह बरात लेकर नहीं आया। उसकी जगह दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर लाया गया है। दुल्हन के विरोध के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।