सारवां: सारवां में सहायक अध्यापकों की बैठक, 12 अप्रैल को जिले में जुटेंगे और 18 को सीएम आवास घेरेंगे
आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में सहायक अध्यापकों की बैठक की गई। जिसमें आकलन पास सहायक अध्यापकों को टीईटी के समकक्ष मान्यता दिलाने पर विचार विमर्श के उपरांत 12 अप्रैल को जिला स्तर व 14 को विधायकों को मांग पत्र सौंपने 18 को सीएम आवास घेरने पर विचार विमर्श किया गया।