धनवार: देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना, बाबा भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक
बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण को लेकर धनवार बाजार से करीब 12 श्रद्धालुओं का बोल बम जत्था शुक्रवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज स्थित पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल उठाकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।