ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने हरोट में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, घर-द्वार पर समाधान का किया वादा
कुटलैहड़ से विधायक विवेक शर्मा ने पहलाटा पंचायत के हरोट गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने घर-द्वार पर सेवा का भरोसा दिलाया और समाज के साथ जुड़कर काम करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाबा बालकनाथ की गुफा में दर्शन भी किए।