नवाबगंज: बाराबंकी में IAS गुंजिता अग्रवाल ने महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कई घंटे तक बारीकी से अस्पताल की जांच की
बाराबंकी महिला चिकित्सालय में आईएएस गुंजिता अग्रवाल ने बुधवार देर रात करीब 11 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का कई घंटों तक बारीकी से जायजा लिया।इस दौरान आईएएस अधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की।