कुंदा: कुंडा के करीमाण्डर में मिट्टी के घर में भीषण आग, बाइक सहित लाखों का सामान जलकर खाक
Kunda, Chatra | May 9, 2026 कुंदा (चतरा): थाना क्षेत्र के करीमाण्डर गांव में बुधवार देर रात मिट्टी के घर में भीषण आग लग गई। हादसे में घर में रखी डीलक्स बाइक, अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और जरूरी कागजात समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी जोगेन्दर गंझु के मकान में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, सारा सामान जल चुका था। आग लग