भितरवार: कुड़पार गांव में 25 बीघा लूसन जलकर खाक हो गया
कुड़पार में अचानक आग लगने से 25 बीघा में खड़ी लूशन की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना देने के 2 घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही ट्रैक्टरों से जुताई करने के साथ ही ट्यूबवेल चलाकर और गीले टाट व मिट्टी डालकर आग को काबू किया। गांव में भारी नुकसान आग लगने की घटना से हो सकता था।