पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव को हराने वाले संजय सिंह की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सराहना
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने महुआ में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हराने वाले संजय सिंह की खूब तारीफ की। चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि खरमास के बाद वह बिहार का दौरा करेंगे और हर छोटी बड़ी समस्याओं को जानकर उस पर काम करेंगे।