लखीमपुर: मोहम्मदी कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीतर मोहम्मदी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कस्बे की एक दुकान के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शोभित पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है, जो कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार शोभित रोज की तरह घर से दुकान के लिए निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली।