औराई: थाना औराई क्षेत्र में हुई धनेश यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Aurai, Bhadohi | Aug 22, 2024 थाना औराई क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ब्लेड और स्कूटी भी बरामद कर ली है। 20 अगस्त को ग्राम चकभौरा निवासी धनेश यादव की हत्या हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आपसी वाद-विवाद के दौरान आवेश में आकर हत्या की थी।