औराई: औराई : औराई में धारदार हटियार से हमला कर युवक की हत्या, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
Aurai, Bhadohi | Aug 20, 2024 औराई कोतवाली क्षेत्र में धनेश यादव नाम के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। लहूलुहान धनेश को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड दिया। पुलिस के मुताबिक धनेश दूध देकर लौट रहा था इस दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। बाद में दो युवकों ने धारदार हथियार से धनेश की गर्दन पर हमला कर दिया और उसकी अस्पताल में मौत हो गई। चार लोगों को हिरासत में लिया है।