चायल: नगर पंचायत चायल कस्बे के वार्ड नंबर 10 अजमतगंज में बारिश के कारण कच्चा खपरैल मकान गिरा, गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट
कौशाम्बी। नगर पंचायत चायल कस्बे के वार्ड नंबर 10 अजमतगंज निवासी रामआधार पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद का कच्चा खपरैल मकान बुधवार रात बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान के मलबे में गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान दबकर नष्ट हो गया।