बारां: मूडंला गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर महिला के साथ की मारपीट, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Aug 15, 2025 सीसवाली क्षेत्र के मूडंला गांव में गाली-गलौच करने से मना करने पर एक महिला के साथ मारपीट की। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल ने बताया कि मूंडला गांव में गाली-गलौच करने को लेकर हुए झगड़े में कैलाश बाई पत्नी मोतीलाल चौबदार घायल हो गई जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।