बारां: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आशापुरा विद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, सदर थाना अधिकारी रहे मौजूद
Baran, Baran | Aug 14, 2025 आशापुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयला की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा को कोयला चौकी प्रभारी लक्ष्मीचंद कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा रानी बडोद की हवेली, छोटा बाजार, छप्पन जी का बाग आदि जगहों पर होते हुए बड़ा बाजार पहुंची, जहां मुख्य अतिथि सदर थाना अधिकारी हीरालाल पुनिया के उद्बोधन के बाद राष्ट्रगान गाकर समापन किया गया।