बारां: जिले में 82086 लोगों ने स्वेच्छा से छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ, 3012 अपात्र लोगों को थमाया नोटिस
Baran, Baran | Aug 15, 2025 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बारां जिले में खाडा सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी के अभाव में 63830 व्यक्तियों के नाम अस्थाई रूप से हटाए गये थे। जिन लाभार्थियों द्वारा किसी भी कारण से ई-केवाईसी नही करवाई गई उनको 31 अगस्त 2025 तक मौका दिया गया हैं। जिले में स्वेच्छा से 82086 व्यक्तियों द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना अपात्र का लाभ छोड़ा है।