सिरसागंज: नगर में आवारा सांडों पर चला पालिका का शिकंजा, चलाया गया रेस्क्यू अभियान, सड़कों पर दिखी राहत
सिरसागंज नगर की सड़कों पर लंबे समय से दहशत का कारण बने आवारा सांडों से आम लोगों को अब राहत मिलती नजर आ रही है। बुधवार को चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पालिका कर्मियों ने ‘कैटल कैचर’ की मदद से बाजारों और प्रमुख मार्गों पर घूम रहे सांडों को सुरक्षित रूप से कारीखेड़ा गौशाला भेजा।