श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में कीटनाशक का छिड़काव करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में कृषि कार्य के दौरान कीटनाशक चढ़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जैतासर गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय तबीयत बिगड़ने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जैतासर निवासी शीशराम गोदारा 16 सितंबर को अपने खेत में मूंगफली की फसल में स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान कीटनाशक चढ़ने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे श्रीडू